सुहागरात पर दुल्हन की करतूत देख दंग रह गया दूल्हा; जानें क्या किया ऐसा कि परिवार वाले भी हो गए शर्मसार

punjabkesari.in Thursday, May 22, 2025 - 03:45 PM (IST)

प्रयागराज: शादी का पहली रात दूल्हा-दुल्हन के लिए बेहद खास होती है। दोनों के कई अरमान होते है, लेकिन किसी एक की गलती से अरमान पानी में बह जाते है। प्रयागराज से एक ऐसा मामला सामने आया है, यहां सुहागरात पर दुल्हन ने कुछ ऐसा कांड़ कर दिया, जिसके बाद दूल्हे के सारे अरमान पानी में बह गए और दूल्हे ने परेशान होकर दुल्हन की फैमिली को ही बुला लिया।  

दुल्हन की करतूतों से परेशान हो गया दुल्हा 
दरअसल, दुल्हन पूरी रात दूल्हे के साथ बिताने की बजाय अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बात करने में लगी रही। शादी से पहले दुल्हन का किसी और के साथ अफेयर था, इसके बावजूद उसने दुल्हे के साख शादी की और शादी के बाद भी प्रेमी को नहीं छोड़ा। सुहागरात के बाद भी कई रातों को दुल्हन दूल्हे की जगह अपने प्रेमी से बात करती रही। इससे परेशान होकर दूल्हे ने उसके घरवालों को बुला लिया और दुल्हन की सारी करतूते बता दी। 

जिद पर अड़ी रही दुल्हन 
दूल्हे ने दुल्हन के परिवार वालों को बुलाकर सब कुछ बता दिया। हैरानी की बात तो ये है कि इसके बाद भी दुल्हन अपनी हरकतों से बाज नहीं आई और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। दुल्हन का कहना था कि उसने पति को छोड़ना है और अपने प्रेमी के साथ ही जीवन बतीत करना है। घरवालों ने भी उसे समझाया, लेकिन उसने एक भी नहीं मानी। जिसके बाद लड़की के पिता ने भी परेशान होकर मामले की शिकायत थरवई थाने में कराई, जिसके बाद लड़की के प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के शामिल होने के बाद भी जब मामला नहीं सुलझा तो पंचायत बुलाई गई। पूरे दिन पंचायत चलती रही, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। उसने कहा कि वो ससुराल नहीं जाएगी और प्रेमी के साथ ही रहेगी। 

7 मई को हुई थी शादी
थरवई थाना इलाके में एक लड़की की शादी 7 मई को झूंसी के एक लड़के से हुई थी। 8 मई को वो विदाई के बाद ससुराल चली गई। लेकिन अगले ही दिन, 9 मई को ससुराल वालों ने लड़की के घरवालों को फोन कर बुला लिया। उन्होंने शिकायत की कि उनकी लड़की सारा दिन अपने प्रेमी से बाते करती रहती है। परिवार वाले उसे अपने साथ ले आए। इसके बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ चली गई और उसी के साथ रहने लगी। परिवार के समझाने के बाद भी वो नहीं मानी और पति को छोड़ने की जिद करने लगी। अब प्रेमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static