20 महीने से खुशी जेल में बंद, भाजपा ने सिर्फ ब्राह्मणों का एनकाउंटर कराया: सतीश मिश्रा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 16, 2022 - 07:07 PM (IST)

कानपुर: बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज यूपी के हालत देखकर बसपा को जिताएं। जिससे मायावती सीएम बन सकें और आपका भविष्य अच्छा हो सके।

दरअसल, बुधवार को बसपा महासचिव ने कानपुर के बिठूर विधानसभा से प्रत्याशी रमेश सिंह यादव के लिए वोट मांगे। इस दौरान सतीश मिश्रा ने भाजपा -सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों ही सरकारों ने प्रदेशवासियों से सिर्फ झूठ बोला। दोनों ही सरकारों में गुंडाराज चरम पर रहा। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार में कानून का राज था। मगर, भाजपा और सपा में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मायावती की सरकार में मुजरिम को सजा मिलती थी। फिर चाहे वह बसपा का ही क्यों न हो। घर में बुलाकर सांसद को जेल भेजने का काम हमने किया था। सपा गुंडों की पार्टी है, यह सभी को मालूम है। भाजपा भी यह बात बोल रही है। भाजपा में महिलाओं को सुरक्षा देने और महंगाई कम करने का वादा किया, जबकि हर 2 घंटे में महिलाओं के साथ अपराध हो रहा है। पेट्रोल, गैस सभी के दाम बढ़ा दिए।

बिकरू कांड को लेकर उन्होंने कहा कि खुशी दुबे 20 महीने से जेल से नहीं छोड़ा जा रहा है। सीएम खुद उसकी देखभाल कर रहे हैं कि छोड़ना नहीं है। अगर बसपा की सरकार आती है, तो खुशी दुबे आपके बीच मिलेगी। उसकी जमानत होगी। सतीश ने कहा कि जब हमारी सरकार थी, तब प्रदेश में विकास कि गंगा बाह रही थी। हर समाज के लिए हमने काम किया। दो कमरे का मकान हर गरीब को दिया। 29 हजार अंबेडकर गांव का विकास किया। नए हॉस्पिटल के साथ 12 यूनिवर्सिटी बनवाई। 6500 से 13500 मेगावाट बिजली बनाने का काम किया। ये जेवर एयरपोर्ट पर पत्थर लगा रहे हैं। यह प्रस्ताव मायावती ने लिया था और भाजपा इसे अपना बता रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static