उत्तर प्रदेश में तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में हुआ इजाफा

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 12:12 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में शनिवार सुबह तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि लोगों को अभी गर्मी और चिलचिलती धूप से राहत मिलने की संभावना नही है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन में आर्द्रता का स्तर 92 फीसदी रहने का अनुमान है। हालांकि अभी उत्तर प्रदेश में बारिश होने का अनुमान नहीं है। अगले सप्ताह के अंत तक मौसम का यही रुख बना रहेगा। 

बता दें कि, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 25 डिग्री, गोरखपुर का 26.5 डिग्री, इलाहाबाद का 27 डिग्री और झांसी का 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static