BJP के वरिष्ठ नेता हृदयनाथ सिंह का निधन, CM योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Tuesday, Jan 02, 2024 - 12:22 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक हृदयनाथ सिंह का आज यानी मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली। वह पार्टी में किसान मोर्चा का काम देख रहे थे। अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को बीजेपी कार्यालय लाया गया। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की  और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

PunjabKesari
बता दें कि भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह ने 75 वर्ष की आयु में अपनी अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर भाजपा के प्रदेश कार्यालय लाया गया जहां मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनका अंतिम संस्कार जौनपुर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव में किया जायेगा। हृदयनाथ सिंह ने भाजपा में रहते हुए विभिन्न पदों पर कार्य किया था। वह झारखंड में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री के अलावा काशी और ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री भी रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः यूपी में नए साल पर हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IPS अधिकारियों का तबादला; देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार नए साल पर एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सोमवार को जहां पर 7 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए है। इसमें लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर समेत अन्य स्थानों पर तैनात आईपीएस अधिकारी शामिल है। सोमवार को इसकी लिस्ट जारी की गई। जिन अधिकारियों के तबादले किए गए है, वो जल्द ही अपना नया कार्यभार संभालेगें। गोरखपुर में एडिशनल डीजीपी के पद पर तैनात अखिल कुमार को कानपुर कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त के पद की जिम्मेदारी दी गई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static