AMU कैंपस में हंगामा! शिक्षकों ने जताई सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता, 7 छात्र निलंबित; स्टूडेंट्स ने विरोध में निकाला पोस्टर मार्च, उपद्रवियों पर एक्शन की मांग
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 01:55 PM (IST)
Aligarh News : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एएमयूटीए) ने शुक्रवार को परिसर में छात्रों के एक वर्ग की उपद्रवी हरकतों और धमकियों के चलते शिक्षकों के बीच बढ़ती असुरक्षा पर गहरी चिंता जताई। एएमयूटीए ने विश्वविद्यालय प्रशासन से उपद्रवी तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एएमयूटीए के सचिव अशरफ मतीन ने एक बयान में कहा कि महिला महाविद्यालय में हाल की घटनाएं, जिनमें उपस्थिति के मुद्दे पर पुरुष छात्रों द्वारा महिला शिक्षिकाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार शामिल है, गंभीर प्रणालीगत विफलता की ओर इशारा करती हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ उपद्रवी छात्रों द्वारा महिला छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं से भी शिक्षकों में चिंता बढ़ी है। मतीन ने आरोप लगाया कि इस स्थिति से शिक्षकों में तनाव का माहौल है। उन्होंने दावा किया कि शिक्षक समुदाय के कुछ सदस्य भी कथित तौर पर अशांति फैलाने वाले तत्वों के साथ मिलीभगत कर साजिश रच रहे हैं। एएमटीयू ने विश्वविद्यालय अधिकारियों से परिसर में माहौल बिगड़ने से पहले उपद्रवी तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने और तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।
आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए एएमयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एएमयूटीए द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्रवाई की जा रही है। प्रॉक्टर नावेद खान ने बताया कि शिक्षकों द्वारा उठाए गए दो अलग मामलों में शामिल सात छात्रों को पिछले कुछ दिनों में निलंबित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि एक महिला शिक्षिका की शिकायत, जिसमें उन्होंने एक संकाय सदस्य पर अशांति फैलाने वाले तत्वों के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया है, की भी सक्षम प्राधिकारी द्वारा जांच की जा रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
''सीधे 1000 बढ़ाते, ये 7 रुपये का एहसान क्यों'', गैस सिलेंडर के दाम को लेकर BJP पर भड़के अखिलेश यादव

