Rain Alert in UP : भीषण ठंड के बीच इतने दिनों तक हो सकती है बारिश! 34 जिलों में Alert जारी, Visibility 50 मीटर से कम....
punjabkesari.in Saturday, Jan 17, 2026 - 02:10 PM (IST)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश इस समय भीषण शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। लखनऊ, कानपुर, मेरठ, वाराणसी समेत राज्य के 34 जिलों में घना कोहरा फैल गया है। मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली और गोरखपुर के लिए बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता मात्र 50 मीटर तक सीमित रह जाती है। विभाग ने चेताया है कि अगले 24 घंटे में 30 से अधिक जिलों में घना कोहरा पड़ सकता है।
पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 17 और 18 जनवरी को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आकाश में बादल छाए रहेंगे। 18 से 20 जनवरी के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को और अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें : बच्चों की फिर हुई मौज! 20 जनवरी तक सभी स्कूल बंद करने का ऐलान, कड़ाके की ठंड के बीच आया नया आदेश
राज्य में पारा गिरकर बना ठंड का कहर
उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान काफी नीचे चला गया है। शुक्रवार को हरदोई राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर, अयोध्या, नजीबाबाद और मुजफ्फरनगर में पारा 4-4.1 डिग्री तक गिर गया, जबकि मुरादाबाद में 4.2 और बरेली में 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें : UP में बड़ा अलर्ट! सायरन बजते ही सभी 75 जिलों में एक साथ होगा Blackout, इस दिन घर-दफ्तर की तुरंत कट जाएगी लाइट, जानें ये बड़ी वजह
वहीं फिरोजाबाद और अलीगढ़ में तापमान 4-5°C के बीच रहा। बुंदेलखंड में न्यूनतम तापमान 7°C दर्ज हुआ। पूर्वी जिलों जैसे आजमगढ़ और मऊ में तापमान 8-11°C के बीच था। गोरखपुर मंडल में पारा 6-10°C के बीच रहा, जबकि पश्चिमी सहारनपुर में सुबह के समय पारा 5°C तक गिर गया।

