UP में ठंड का ''रेड अलार्म''! 24 घंटे में लुढ़केगा तापमान, लखनऊ-नोएडा तक ऐसा रहेगा मौसम—IMD की डराने वाली चेतावनी
punjabkesari.in Monday, Jan 12, 2026 - 06:41 AM (IST)
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया हुआ है और दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिल रही। कई जिलों में कोल्ड डे यानी ठंडे दिन जैसी स्थिति बन गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के बाद प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने बताया है कि 12 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का असर देखने को मिलेगा।
40 जिलों में कोहरा, 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को यूपी के 40 जिलों में कोहरा छाया रहेगा। इनमें से 20 जिलों में घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बिजनौर, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, बलरामपुर और संतकबीरनगर। इन जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
रामपुर, बरेली, बलिया, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, गोंडा, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, संभल, मुरादाबाद समेत आसपास के इलाके। यहां 300 से 800 मीटर तक दृश्यता वाला कोहरा रहने की संभावना है।
लखनऊ और नोएडा का आज का मौसम
लखनऊ
राजधानी लखनऊ में सुबह हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में धूप निकलने की उम्मीद है।
न्यूनतम तापमान: 6°C
अधिकतम तापमान: 20°C
नोएडा
नोएडा में सुबह घना कोहरा रहेगा और पूरा दिन कोल्ड डे जैसा रहेगा। मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
न्यूनतम तापमान: 3°C
अधिकतम तापमान: 15°C
अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
अगले 24 घंटे में और बढ़ेगी ठंड
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 24 घंटे के बाद प्रदेश में ठंड और तेज होगी। इस दौरान दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बीते 24 घंटे में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान मेरठ में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गोरखपुर, कुशीनगर और आजमगढ़ में जीरो विजिबिलिटी वाला घना कोहरा देखने को मिला।

