''अखिलेश यादव सरकार ने किसानों के लिए बहुत ही कम काम किया''

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 09:56 AM (IST)

इटावा: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार ने किसानों के लिए बहुत ही कम काम किया। इसके विपरीत योगी सरकार ने किसानो के लिए बड़ी बड़ी योजनाए संचालित कर रही है। शाही ने शुक्रवार को 23 करोड़ रूपए की योजनाओ का लोकार्पण करने के बाद पत्रकारों से कहा कि किसानों का आंदोलन शुरू से राजनैतिक रहा है। प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में योजनाएं लागू की है। किसान खुशहाल है।

प्रदेश सरकार आगे भी किसानों के हित मे कार्य कर रही है। सभी को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का अधिकार है। सपा अध्यक्ष अखिलेश के अलीगढ़ के टप्पल में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होने के सवाल पर कहा कि किसानों का आंदोलन पहले से ही राजनैतिक रहा है। प्रदेश सरकार ने किसानों के हित मे विकास योजनाएं लागू की है। प्रदेश में दो करोड़ किसानों के खाते में पैसा पहुंचाया गया है। किसानों के लिए कृषि यंत्रों में सब्सिडी दी गई है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में किसानो के लिए कुछ नही किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के किसान खुशहाल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static