''हम जीते तो यूपी की महिलाओं को देंगे 40 हजार रुपये...'', UP चुनाव को लेकर अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 12:01 PM (IST)
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को 'पीडीए' में 'ए' का मतलब 'आधी आबादी' बताया और कहा कि इनको समृद्ध करने के लिए 'स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना' लाएंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान 'पीडीए' शब्द पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों को संबोधित करने के लिए गढ़ा था।
यादव ने 'एक्स' अग्रणी महिलाओं के साथ अपनी पत्नी सांसद डिंपल यादव समेत खुद की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ''आधी आबादी की पूरी आजादी व उनकी हिफाजत के साथ-साथ उनके हक-अधिकार, सशक्तीकरण व सबलीकरण के लिए हम सब सदैव कटिबद्ध-प्रतिबद्ध रहे हैं और रहेंगे।" उन्होंने कहा, "जब परिवार-समाज और देश को मजबूत करने वालों को सम्मान मिलता है तो उनका मान और मनोबल दोनों बढ़ता है।"
उन्होंने आगे कहा, "हम पीडीए में शामिल 'ए' मतलब 'आधी आबादी' अर्थात हर बच्ची, युवती, नारी, महिला को सामाजिक-आर्थिक रूप से समान सम्मान देने और अपने पैरों पर खड़े होने व उन्हें समृद्ध करने के लिए 'स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना' लाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ''समाजवादी पेंशन'' को फिर से लाकर हम महिलाओं की ताकत बढ़ाएंगे और साथ ही 'उप्र की संपूर्ण उन्नति' के अपने संकल्प को निभाएंगे।
मथुरा: तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर कहर बनकर बरपी है। मथुरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई। हादसे में बाइक सवार युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। शव को देख लोगों की चीख निकल गई... पढ़ें पूरी खबर ...

