Crime News : 75 वर्षीय बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत, 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने कसा शिकंजा

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 03:59 PM (IST)

बलिया: उत्तर प्रदेश बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक 75 वर्षीय व्यक्ति को कथित रूप से दस साल की लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दस वर्षीया लड़की को उसका पड़ोसी शंकर प्रसाद गुप्ता बुधवार को बहला फुसला कर निर्जन स्थान पर ले गया तथा लड़की के साथ बलात्कार किया और धमकी दी । थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस मामले में लड़की की मां की तहरीर पर शंकर प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को आज दोपहर गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static