शशि प्रकाश गोयल यूपी के नए मुख्य सचिव बने, मनोज कुमार सिंह को नहीं मिला सेवा विस्तार
punjabkesari.in Thursday, Jul 31, 2025 - 06:47 PM (IST)

लखनऊ: मुख्यमंत्री के सबसे खास अफसरों के तौर पर पहचान रखने वाले आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल (एसपी गोयल) उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। गोयल जनवरी 2027 तक इस पद पर बने रह सकते हैं।
एसपी गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आप को बता दें कि जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल शुरू हुआ तब से गोयल ही मुख्यमंत्री कार्यालय के लगातार प्रमुख रहे हैं। फिलहाल अब उन्हें मुख्य सचिव के पद पर तैनाती मिल गई है।
गौरतलब है कि मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह रिटायर हो गए हैं। उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिल सका है। मनोज कुमार का स्थान एसपी गोयल लेंगे। एसपी गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।