योगी सरकार पर Shivpal Yadav का बड़ा हमला, बोले- ''BJP ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए''
punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2023 - 10:25 AM (IST)

इटावा(अरवीन): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) जिले में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने योगी सरकार (Yogi Government) पर बड़ा हमला बोला। शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने योगी सरकार के अधिकारियों को भ्रष्टाचारी करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी है। बीजेपी ने भ्रष्टाचार (Corruption) के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हर विभाग में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है।
शिवपाल यादव मंच से प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे
जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शहर में एक निजी स्कूल के उद्धघाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। शिवपाल ने मंच से अपने संबोधन में उच्च शिक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया। उसके बाद शिवपाल यादव मंच से प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश में इससे पहले कोई दूसरी भ्रष्ट सरकार नहीं आई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जमकर भ्रष्टाचार करने में जुटे हुए हैं। हर संस्था और यहां तक कि न्यायपालिका में भी भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार नजर आ रहा है। हमने 50 साल पहले तक का समय देखा है जब आईएएस, आईपीएस अधिकारी कभी झूठ नहीं बोलते थे, लेकिन अब अधिकारियों ने सारे रिकॉर्ड तोड दिए।
शिवपाल सिंह यादव लगातार प्रदेश सरकार पर है हमलावर
गौरतलब है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर है। सदन में भी लगातार शिवपाल सिंह यादव ने सरकार के खिलाफ हमलावर रहे है। बता दें कि शिवपाल यादव ने बताया कि पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि भ्रष्टाचार ऊपर से फैलता और नीचे तक जाता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Shukrawar Ke Upay: आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करें तो...

Delhi Murder: दिल्ली पुलिस ने बरामद किया वो चाकू जिससे साहिल ने 21 वार कर ली थी साक्षी की जान

Noida News: 9 दिन बाद मासूम को मिली मां की गोद, महिला ने बताया बच्चा चोरी का मकसद....जानकर हर कोई रह गया दंग

शाह बोले- CBI-ज्यूडिशियल कमीशन करेंगे मणिपुर हिंसा की जांच, लिया जाएगा सख्त एक्शन