''भानवी के मेरे पति से संबंध'' राजा भैया की पत्नी पर साली का बड़ा आरोप
punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2023 - 06:20 PM (IST)
प्रतापगढ़: कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह तलाक को लेकर काफी समय से सुर्खियों में है। इस बीच राजा भैया की साली साध्वी सिंह ने उनकी पत्नी भानवी पर बड़ा आरोप लगाया है। साध्वी सिंह ने कहा उनही बहन भानवी सिंह द्वारा मुझ पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि भानवी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। हम लोगों में जो भी विवाद है वह प्रॉपर्टी को लेकर है, जिसको लेकर मेरी बहन भानवी घर में अक्सर विवाद किया करती थी।

भानवी ने मां के साथ कई बार मारपीट की थी- बहन साध्वी सिंह
इतना ही नहीं, साध्वी सिंह ने कहा कि पैतृक संपत्ति के चक्कर में भानवी ने मां के साथ कई बार मारपीट की थी। इस दौरान मीडिया ने साध्वी से पूछा कि भानवी सिंह ने आप पर और राजा भैया पर अवैध संबंध का भी आरोप लगाया है। इसके जवाब में साध्वी ने कहा, असल में मेरी बहन भानवी का ही मेरे पति आनंद सिंह से अवैध संबंध है और वह अक्सर मेरे पति से मिलने भरावन हाउस आती थीं। साध्वी ने कहा कि इसपर मेरे घरवालों ने उन्हें कई बार मना भी किया। इस बात का लेकर हमारे बीच में पारिवारिक विवाद भी हुआ जो अब तक जारी है। खबर के मुताबिक, इस पूरे खेल के पीछे मेरी बहन भानवी, मेरे पति आनंद औऱ मेरी सास हैं।

भानवी ने अपनी बहन पर लगाए थे ये गंभीर आरोप
मीडिया के रिपोर्टस के मुताबिक, राजा भैया की पत्नी भानवी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी अपने और बहन पर गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि भानवी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि राजा भैया के एक महिला पत्रकार के साथ अवैध संबंध थे। इतना ही नहीं, भानवी ने अपनी छोटी बहन के साथ भी राजा भैया के अवैध संबंध बताए थे। कहा था कि साध्वी प्रेग्नेंट भी हो चुकी थी और राजा भैया ने उनका अबॉर्शन करवाया था। वहीं, अब साध्वी सिंह ने अपनी बहन भानवी सिंह पर पलटवार किया है। बता दें कि साध्वी सिंह, राजा भैया की साली और भानवी सिंह की बहन है।

