UP Politics: अजय राय ने साधा निशाना- ‘स्मृति ईरानी बीजेपी की मालकिन, राहुल कांग्रेस के साधारण कार्यकर्ता’

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2023 - 01:15 AM (IST)

Amethi News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुये रविवार को कहा कि ईरानी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मालकिन हैं जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। राय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ईरानी ने तेरह रुपए किलो चीनी देने का वायदा किया था जो अब तक पूरा नहीं कर पाई। अमेठी को अपना घर बताने की बात पर उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने घर में झूठ नहीं बोलता है। गांधी परिवार का कोई भी आज तक झूठा वायदा नहीं किया।
PunjabKesari
'परिवार में झूठ और जुमले बाजी नहीं चलती'
उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का अमेठी से कई पीढ़ियो का नाता है। कभी भी राहुल गांधी ने या गांधी परिवार ने झूठा वायदा नहीं किया। हमने कभी नहीं कहा कि हम 13 रुपए किलो चीनी देंगे। उन्होंने स्मृति ईरानी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यदि यहां की दीदी है वे अगर अमेठी को परिवार का सदस्य मानती हैं तो क्या अपने परिवार से झूठ बोलेंगी। परिवार में झूठ और जुमले बाजी नहीं चलती है। यह घर का नाता नहीं होता घर में कभी झूठ नहीं बोला जाता घर में सही बात बोली जाती है। यदि हम नहीं कर पाएंगे तो आपसे हाथ जोड़कर माफी मांग लेंगे।

क्या ईरानी ने 13 रूपये किलो चीनी वाली बात पर माफी मांगी है?
कांग्रेसी नेता ने कहा “ मैं भी विधानसभा का 5 बार विधायक रहा हूं। जो नहीं कर पाया उसके लिए जनता से हाथ जोड़कर बिना कहे माफी मांग लिया। क्या कभी स्मृति ईरानी ने 13 रूपये किलो चीनी वाली बात पर माफी मांगा है। उन्होंने कहा “ वह (स्मृति) भारतीय जनता पार्टी की मालकिन है। हम लोग कार्यकर्ता है। राहुल गांधी जी भी एक साधारण कार्यकर्ता है। 4000 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाला व्यक्ति कार्यकर्ता ही होगा। जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करके नाप दिया। वह मालिक नहीं हो सकता है।”


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static