भाजपा के स्थापना दिवस से आंबेडकर जयंती तक चलेगा सामाजिक न्याय सप्ताह, भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल ने की तैयारियों की समीक्षा

punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2023 - 09:13 AM (IST)

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह): उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय सप्ताह को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कल यानी रविवार शाम को हुई बैठक में रोड मैप तैयार किया गया। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सामाजिक न्याय सप्ताह की तैयारियों की समीक्षा की। यह अभियान भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक मनाया जाएंगा। इसको सफल बनाने के लिए अब 3 अप्रैल को जिला और 4 को मंडल स्तर पर भाजपा बैठक करेंगी।

PunjabKesari

बता दें कि, यूपी में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां जोरों से चल रही है। इसी के चलते भाजपा प्रदेश में सामाजिक न्याय सप्ताह चलाएंगी। भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक चलेगा। 6 अप्रैल को सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष भाजपा का झंडा फहराएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों के ज़रिए अभियान को सफल बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी  ने निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि, अभियान के लिए 3 अप्रैल को जिला स्तर और 4 अप्रैल को मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सप्ताह के जरिए आम जनता को पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Madhya Pradesh की तर्ज पर यूपी सरकार गेहूं खरीद के मानको में केंन्द्र से करेगी राहत की मांग

PunjabKesari

जिला व मंडल स्तर पर लगाएं जाएगे चिकित्सा शिविर-धर्मपाल 
इस बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, पार्टी के अग्रिम मोर्चों की ओर से भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सुबह 9 बजे पार्टी का ध्वज फहराएंगे। बूथ पर ही सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण सुनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजयुमो की ओर से 7 अप्रैल को जिला व मंडल स्तर पर चिकित्सा शिविर और सहभोज के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 8 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से जिला स्तर पर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। रोजगार से संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। किसान मोर्चा की ओर से 9 अप्रैल को प्राकृतिक खेती पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static