प्रियंका नहीं सोनिया गांधी ही लड़ेंगी रायबरेली से लोकसभा चुनाव

punjabkesari.in Wednesday, Feb 20, 2019 - 01:20 PM (IST)

रायबरेलीः लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनावों में 3 राज्यों में जीत का सेहरा सिर बांधने वाली कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। इसी बीच खबर है कि कांग्रेस नेता और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव अपनी पारंपरिक सीट रायबरेली से ही लड़ेंगी।

PunjabKesariप्रियंका गांधी को हाल ही में कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है और साथ ही पूर्वी यूपी का प्रभारी भी बनाया गया है। ऐसे में प्रियंका के सक्रिय राजनीति में उतरने से चर्चा थी कि वो अपनी मां सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन इस खबर से अब उन अटकलों पर विराम लग गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static