हार पर गोरखपुर में सपा उम्मीदवार काजल निषाद का हंगामा, कहा- मैं कैसे मानूं निष्पक्ष चुनाव हुआ है

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 05:20 PM (IST)

प्रयागराज: यूपी निकाय चुनाव के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। 17 नगर निगम में 13 नगर निगम प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, झांसी, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, अयोध्या, शाहजहांपुर, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद और आगरा में भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं, 4 में जीत की ओर है। वहीं इस बीच गोरखपुर में सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने हार के बाद हंगामा किया। 

काजल निषाद ने कहा, "कैसे कंप्यूटर में ये डेटा बदल जाता है। मैं कैसे मानूं कि ये निष्पक्ष चुनाव हुआ है? कैसे मानूं कि धांधली नहीं हुई है? अधिकारी समझाएं मुझे।" सपा नेता री-काउंटिंग कराने की मांग पर अड़े हैं। सपा समर्थक मतगणना में घपला करने का आरोप लगा रहे हैं। जिले के अधिकारियों के साथ सपा नेता और काजल निषाद के बीच बहसबाजी हुई। काजल निषाद के समर्थक को पुलिस घसीट कर बाहर ले गई। इसके बाद मामला और गरमा गया।

गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने 67,026 वोटों से सपा प्रत्याशी काजल निषाद को हरा दिया है। मंगलेश श्रीवास्तव को 2,14,983 और काजल निषाद को 1,47,957 वोट मिले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static