स्वरा भास्कर की शादी में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, नव जोड़े को दी शुभकामनाएं
punjabkesari.in Thursday, Mar 16, 2023 - 04:50 PM (IST)
लखनऊ: बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर ने पूरे रीति-रिवाज से सपा नेता फहद अहमद से साथ शादी के बंधनों में बंध गई हैं। उनकी खुशियां में शामिल होने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। एक्ट्रेस की शादी में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव भी पहुंचे थे और नव जोड़े को शुभकामनाएं दी।
स्वरा भास्कर-फ़हद अहमद के सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाओं के साथ मुबारकबाद! pic.twitter.com/Z8XVudQiRe
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 16, 2023
स्वरा भास्कर की शादी की कुछ तस्वीरे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि स्वरा भास्कर-फ़हद अहमद के सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाओं के साथ मुबारकबाद।

बता दें कि स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की। फहद अहमद बरेली के बहेड़ी कस्बा के रहने वाले हैं। समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैं। स्वरा भास्कर के बहेड़ी की बहू बनने की जानकारी पाकर कस्बे के लोगों में खुशी का माहौल रहा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
अखिलेश यादव का केंद्र और यूपी सरकार पर बड़ा हमला, बोले-''जब तक BJP सत्ता में है, महंगाई नहीं जाएगी''

