रायबरेली की यात्रा पर आ रहे हैं सपा मुखिया अखिलेश यादव, कांशीराम की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2023 - 06:30 PM (IST)

रायबरेली: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश में नगर पालिका के चुनाव घोषित होने के बाद रायबरेली के गदागंज इलाके में स्वामी प्रसाद मौर्य के कॉलेज में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक काशीराम की प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के सूत्रों से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार सपा मुखिया अखिलेश यादव आगामी 03 अप्रैल को रायबरेली में काशीराम की प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे है। यह प्रतिमा स्वामी प्रसाद मौर्य के गदागंज स्थित चरुहार जियायक स्थित एक विद्यालय में स्थित है।
गौरतलब है कि रायबरेली शहर के नगर पालिका के अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित घोषित की गयी है। इसी प्रकार नगर पंचायत शिवगढ़ के अध्यक्ष की सीट भी अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित घोषित हुई है। चरूहार जियायक में कार्यक्रम, आयोजक पूर्व मंत्री सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य होंगे वही बछरावां से विधायक श्याम सुन्दर भारती बछरावां में सपा मुखिया का स्वागत करेंगे।
विधायक राहुल लोधी हरचन्दपुर में अखिलेश यादव का स्वागत करेंगे, मो. इलियास रायबरेली सदर में, पूर्व मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक मनोज पाण्डेय टिकठा मुसल्लेपुर में अखिलेश यादव का स्वागत करेंगे। जिले के सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे रास्ते में कई स्थान पर फूल मालाओं से अखिलेश का स्वागत करेंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों को मिलेगा दोहरा मुआवजा, जानिए किसने कितनी रकम का किया ऐलान

Mission 2024: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा से फूकेंगे ''मिशन-2024'' का चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं से करेंगे ''टिफिन पर चर्चा''

Jyeshtha Purnima: जेष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत योग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा