काशी दौरे के दूसरे दिन बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे सपा प्रमुख, लगाई हाजिरी

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2023 - 02:08 PM (IST)

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज अपने काशी दौरे के दूसरे दिन बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के साथ ही गलियों में घूम कर लोगों से मिलने जुलने के साथ ही सरकार पर भी निशाना साधा। बता दें कि आगामी निकाय चुनाव व 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सपा प्रमुख काफी सक्रिय दिखाई दे रहे है। प्रदेश के सभी जिलों में लगातार दौरा कर वह सभी जगह अपनी उपस्थिती दर्ज करा रहे हैं। जिससे पार्टी के भीतर एक संदेश जाए जिससे आगामी चुनावों में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता पूरे तन मन से लग का रुख सपा की तरफ मोड़ पाए।    

PunjabKesari

काशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज अपने काशी दौरे के दूसरे दिन भगवान शंकर के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान अखिलेश यादव को देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद अखिलेश यादव ने पूजा करने के बाद बनारस की गलियों में भ्रमण करने के साथ ही लोगों से हाल चाल जाना और बनारस की प्रसिद्ध लस्सी को भी चखा। इसके साथ ही सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर प्रचार करने का आरोप लगाते हुआ कि सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया हैं। मंदिर कॉरिडोर के नाम पर गरीबों का जमीन हड़प लिया और उन्हें ठीक ढंग से मुआवजा तक नहीं दिया।    

PunjabKesari

पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव के घर जाएंगे
सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज अपने काशी यात्रा के दूसरे दिन पार्टी के बड़े नेता व पूर्व  MLC काशीनाथ यादव के घर जाएंगे। जिसके बाद वह जवाहर नगर कॉलोनी जाकर प्रदीप बजार को श्रद्धांजलि देंगे। विवेक पुरम कॉलोनी जाकर रासपा के संरक्षक शशि प्रताप सिंह से मुलाकात करेंगे। फिर एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static