स्वामी प्रसाद मौर्य समेत सपा सदस्यों ने यूपी विधानसभा से किया बहिर्गमन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2023 - 01:22 PM (IST)

UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कृषि विभाग से जुड़े मुद्दों पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। प्रश्नकाल के दौरान सपा सदस्य डॉक्टर मानसिंह ने कृषि विभाग से संबंधित एक प्रश्न पूछा। इसके जवाब में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को लाभान्वित करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के बारे में विस्तार से बताया।

PunjabKesari

सपा सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने अनुपूरक प्रश्न करते हुए पूछा कि वर्ष 2022-23 में रबी फसल की खरीद के लिए कितने क्रय केंद्र बनाए गए और बड़े पैमाने पर प्रदेश के किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे छुट्टा जानवरों की समस्या के निदान के लिए सरकार क्या कर रही है? मंत्री शाही ने कहा कि यह अनुपूरक पूछे गए मूल प्रश्न से संबंधित नहीं हैं लेकिन राज्य सरकार हमेशा इस बात के लिए प्रयत्नशील है कि क्रय केंद्रों को अच्छे तरीके से चलाया जाए।

यह भी पढ़ेंः यूपी विधानसभा सत्र का दूसरा दिन आज,सरकार को घेरेगी सपा; महंगाई और बाढ़ की समस्या को लेकर होगा हंगामा

PunjabKesari

विरोधी नारे लगाते हुए सदन से बाहर चले गए सपा सदस्य
मंत्री शाही ने कहा कि राज्य के सभी विकास खंडों में निराश्रित गो आश्रय स्थल बनाए गए हैं। जिनमें 13 लाख से ज्यादा निराश्रित गोवंशीय पशुओं को रखा गया है। राज्य सरकार उनकी ठीक प्रकार से व्यवस्था करा रही है। पूरी कोशिश है कि फसलों को छुट्टा पशुओं से कोई नुकसान ना हो। सरकार के इस जवाब से असंतुष्ट होकर स्वामी प्रसाद मौर्य समेत सभी सपा सदस्य सदन के बीचों बीच आ गए। सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने उन्हें अपने स्थान पर जाने को कहा। इस पर सपा के सभी सदस्य सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सदन से बाहर चले गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static