Pahalgam Attack के बाद एक्शन में यूपी सरकार, एक पाकिस्तानी महिला को भेजा वापस
punjabkesari.in Saturday, Apr 26, 2025 - 10:01 AM (IST)

प्रयागराज: भारत से पाकिस्तानी लोगों को वापस उनके देश भेजने के केंद्र सरकार के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार एक्शन मोड पर है। इसी के मद्देनजर प्रयागराज जिले से एक पाकिस्तानी महिला को शुक्रवार को वापस भेज दिया गया, जबकि शेष तीन महिलाएं आज यानी शनिवार को लौट जाएंगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
तीन महिलाओं को आज भेजा जाएगा वापस
पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने बताया, “पाकिस्तान की एक महिला शुक्रवार को यहां से जा चुकी है, जबकि तीन पाकिस्तानी महिलाओं से हमने बात कर ली है और वे आज यहां से निकल जाएंगी।” उन्होंने बताया, ‘‘ये सभी अल्पकालिक अवधि के लिए यहां आई थीं, जिसमें से एक महिला इलाज के संबंध में आई थी। हम स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) के संपर्क में हैं और स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं।'' गाबा ने कहा कि यह (पाकिस्तानी लोगों) पूरे प्रयागराज जनपद का आंकड़ा है और कुल चार पाकिस्तानी जिले में आए थे।