रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के खिलाफ सपा विधायकों ने उठाई आवाज, सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बोले CM YOGI... पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2023 - 07:41 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी कर चर्चा में आ गए हैं। हिन्दू संगठन लगातार स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध कर रहे हैं। वहीं अब सपा नेता मौर्य मुस्लिम पक्ष के भी निशाने पर आ गए हैं। इसी बीच सपा के कई विधायकों ने सोमवार को उनके बयान का विरोध किया और कहा कि वे इस मामले में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएंगे। विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने कहा कि श्रीरामचरित मानस एक ऐसा 'ग्रन्थ' है, जिसे भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग पढ़ते हैं, और इसका पालन भी करते हैं। रायबरेली के ऊंचाहार से तीसरी बार विधायक चुने गए पांडेय ने कहा "श्रीरामचरित मानस हमें नैतिक मूल्यों और भाइयों, माता-पिता, परिवार और अन्य लोगों के साथ संबंधों के महत्व को सिखाती है। हम न केवल रामचरितमानस बल्कि बाइबिल, कुरान और गुरुग्रंथ साहिब का भी सम्मान करते हैं। वे सभी हमें सबको साथ लेकर चलना सिखाते हैं।" 

रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के खिलाफ सपा विधायकों ने उठाई आवाज, बोले- अखिलेश लेंगे उचित निर्णय
समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी कर चर्चा में आ गए हैं। हिन्दू संगठन लगातार स्वामी प्रसाद मौर्य 

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बोले CM YOGI- नेताजी ने राजनीति में स्थापित होने की बजाए सदैव क्रांति का रास्ता चुना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए सोमवार को परिवर्तन चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण....

स्वामी प्रसाद मौर्य विक्ष्पित आदमी हैं, उसके बयान पर अपना स्टैंड क्लियर करें सपा- भूपेंद्र चौधरी
MLC चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मुरादाबाद मंडल से प्रत्याशी विजयपाल सिंह के समर्थन में प्रचार करने के लिए आए BJP प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से बात करते हुए मुरादाबाद व बरेली मंडल से पार्टी प्रत्याशी के जीतने का दावा किया

Republic Day: राष्ट्रमंडल खेल में उत्तर प्रदेश के पदक विजेताओं पर होगी धन वर्षा, खेल विभाग करेगा सम्मानित
बर्मिघम (इंग्लैंड) में वर्ष 2022 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को खेल विभाग सम्मानित करने की योजना तैयार कर रहा है। अपर मुख्य सचिव खेल डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि इन खिलाड़ियों को गणतंत्र दिवस के...

लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी जारी करेंगी महिला घोषणा पत्र, शुरू करेंगी 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी समेत अन्य पार्टियों की भांति आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने भी अभी से तैयारी शुरू कर दी है। 26 जनवरी से देश भर में शुरू हो रहा हाथ हाथ जोड़ो अभियान (Hath jodo Abhiyan) इसी रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा...

भगवान कृष्ण से इतना प्रेम की मथुरा के सत्तार ने लिख डाली 25 किताबें, धर्म को नहीं आने दिया भक्ति के आड़े
16वीं शताब्दी में मीराबाई कृष्ण की भक्ति में रमी तो उनके देवर राजा विक्रमादित्य ने उनको मारने के लिए जहर देने तथा सर्प से कटवाने का भी प्रयत्न किया। उसके सारे प्रयत्न भगवान श्री कृष्ण की कृपा से असफल हो गए। उसी तरह अंधे सूरदास ने जब कृष्ण भक्ति की...

'उनके चश्मे की पावर...' बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री विवाद पर बोले ओम प्रकाश राजभर
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन पर अंधविश्वास फैलाने के आरोप लग रहे हैं। इस बीच यूपी में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी...

UP Weather Update: यूपी में कड़ाके की सर्दी के बीच होगी बारिश, मौसम विभाग ने चार दिन का येलो अलर्ट किया जारी
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बारिश (Rain) शुरु होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरु होने से कड़ाके की पड़ रही सर्दी से काफी राहत मिल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार बूंदाबांदी से शुरू हुई ये हल्की बारिश बढ़...

फोन पर बिजी थी मां...टब में डूबने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब डेढ़ वर्षीय मासूम की बाथ टब मे डूबने से मौत हो गई। घटना के दौरान मां अपनी बीमार मां से फोन पर बात कर रही थी, इसी दौरान बच्चा खेलता हुआ बाथरूम में पहुंच गया। मासूम की मौत की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Supreme Court से CM Yogi को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने कहा- 'अखबार के पहले पन्ने की सुर्खियां बनती हैं इस तरह की याचिकाएं
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में मामला दर्ज करने वाली याचिका को खारिज कर दिया गया। जिससे सीएम को एक बड़ी राहत मिली है। जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस...


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static