विधानसभा चुनाव 2027 में टूटेगा सपा का आजमगढ़ का किला: ओम प्रकाश राजभर

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 08:51 AM (IST)

आज़मगढ़: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का गढ़ टूटेगा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) जिले की सभी दस विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि समाज अब विभाजन नहीं बल्कि समरसता और भाईचारे के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहता है। 

'ब्राह्मण शंख बजाएगा, राजभर आगे बढ़ता जाएगा' 
राजभर ने जिले के अहरौला ब्लॉक स्थित जनता इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सामाजिक समरसता रैली को संबोधित किया। रैली में 'ब्राह्मण शंख बजाएगा, राजभर आगे बढ़ता जाएगा' जैसे नारे लगाए गए। इसी के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी शंखनाद किया। अपने संबोधन में राजभर ने कहा कि जिस आज़मगढ़ को समाजवादी पार्टी अपना गढ़ बताती है, इस बार वह गढ़ टूट जाएगा और स्थिति 2017 जैसी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आज़मगढ़ की धरती से एनडीए 2027 के चुनाव का शंखनाद कर रही है और रैली में उमड़ा जनसमूह इस बात का प्रमाण है कि सभी वर्गों में एकता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। 

'आरक्षण का लाभ कुछ विशेष जातियों तक सीमित रहा है'
आरक्षण के मुद्दे पर राजभर कहा कि अब तक पिछड़े वर्ग के आरक्षण का लाभ कुछ विशेष जातियों तक सीमित रहा है, जबकि अन्य पिछड़ी जातियां वंचित रही हैं। उन्होंने कहा कि रोहिणी आयोग की रिपोर्ट के आधार पर पिछड़े वर्ग के आरक्षण को 7, 9 और 11 प्रतिशत के तीन वर्गों में विभाजित कर लागू किया जाएगा। उन्होंने बड़ी संख्या में ब्राह्मणों एवं अन्य प्रबुद्ध वर्गों की भागीदारी को सामाजिक जागरूकता का संकेत बताते हुए कहा कि यही वर्ग समाज को सही दिशा दिखाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static