UP Budget Session: सपा सदस्यों ने यूपी विधानसभा परिसर में किया विरोध प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 11:57 AM (IST)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने राज्य सरकार की कथित जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। सपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) समुदाय के अधिकारों से खिलवाड़ कर रही है।
रानी अहिल्याबाई होल्कर का पोस्टर थामे पार्टी विधायक सचिन यादव ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर ध्वस्तीकरण का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि सरकार ने होल्कर का अपमान किया, जिन्होंने करीब 300 साल पहले घाटों का विकास कराया था।
विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण शुरू
यूपी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को सुबह 11 बजे विधानसभा पहुंचीं। विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद सदन में उन्हें गाडर् ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संयुक्त सदन को संबोधित करते हुए अपना अभिभाषण शुरू कर दिया है।

हालांकि अभिभाषण के दौरान विपक्षी दलों ने लगातार हंगामा किया। शोर-शराबे और नारेबाजी के बीच भी राज्यपाल ने अपना अभिभाषण पढ़ना जारी रखा। सदन में 'राज्यपाल गो बैक' के नारे लगाए गए। समाजवादी पाटर्ी और कांग्रेस के सदस्यों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। पक्ष के हंगामे के चलते सदन का माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बना रहा, लेकिन कार्यवाही नियमानुसार आगे बढ़ती रही।

