सुर्खियों में सपा समर्थक! I LOVE U DIMPAL BHABHI…शरीर पर लिखवा 700Km साइकिल से कर रहा सफर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 06:55 PM (IST)

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होना वाला है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। जिसके चलते सपा पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। धड़ाधड रैलियों में सपा कुनबा एकजुट नजर आ रहा है। बता दें कि मैनपुरी सीट मुलायम सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई है। इस इस कड़ी में एक सपा समर्थक ‘आई लव यू डिंपल भाभी’ शरीर पर लिखवा कर 700 किलोमीटर साइकिल से सफर तय कर रहा है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। 

सपा के समर्थन में एक ऐसा समर्थक सामने आया है, जो कुशीनगर से मैनपुरी तक का सफर साइकिल से तय कर रहा है। इतना ही नहीं उसने संकल्प लिया है कि जब तक सपा की सरकार उत्तर प्रदेश में नहीं बनती है, तब तक वह लगातार साइकिल से जन यात्रा करता रहेगा। साथ ही उसने बताया है कि वह कुशीनगर से मैनपुरी साइकिल से जा रहा है, क्योंकि नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हो रहे उपचुनाव के चलते उनकी बहू डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। जिनके समर्थन में वह 700 किलोमीटर की लंबी यात्रा साइकिल से कर रहा है।

सपा को जीत दिलाने के लिए औरैया से लेकर मैनपुरी तक समर्थक बराबर ऐड़ी चोटी का जोर लगाने में लगे हैं। साथ ही पार्टी का बड़े से लेकर बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता सक्रिय हो चुका है। शिवपाल सिंह समेत तमाम परिवार के लोग चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से रघुराज शाक्य सीधी सपा को टक्कर देंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static