कांग्रेस और भाजपा से दूरी बनाकर रखेगी सपा: अखिलेश
punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2023 - 07:18 PM (IST)

लखनऊ / कोलकाता: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों से बराबर दूरी बनाकर रखेगी। यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सपा, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के साथ दृढ़ता से खड़ी रहेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘बंगाल में हम ममता दीदी के साथ हैं। इस समय हमारा रुख है कि हम भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी रखना चाहते हैं।'' इससे पहले कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए ममता बनर्जी की सराहना की।
उन्होंने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी हमारे संविधान को बचाने के लिए कोई भी बलिदान देने को तैयार है। अगर हम उत्तर प्रदेश में भाजपा को हरा सके, तो भाजपा को पूरे देश में हराया जा सकता है।'' यादव ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर देश की संपत्तियों को विदेशी शक्तियों और निजी क्षेत्र को बेचने का आरोप भी लगाया।
ये भी पढ़ें:- पेशी पर आए सपा विधायक Irfan Solanki का गंभीर आरोप, कहा- मेरे साथ जानवरों जैसा व्यवहार करती है पुलिस
कानपुर: जेल में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को कड़ी सुरक्षा के बीच महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट लाया गया है। इस दौरान सप विधायक इरफान सोलंकी पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगए। उन्होंने कहा पुलिस हमे मीडिया से बात नहीं करने देती आखिर मीडिया को क्यों बुलाती है। मेरे साथ जानवरों जैसा व्यवहार पुलिस करती है। मेरा इस्तीफा चाहिए तो बताओ मैं अभी दे देता हूं। उन्होंने कहा इस्तीफे के लिए सब साजिश हो रही है।