मिशन 2024: अखिलेश यादव ने निर्देश पर समर्थन जुटाने को घर-घर दस्तक देंगे सपा कार्यकर्ता

punjabkesari.in Sunday, Aug 13, 2023 - 09:02 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि घर-घर दस्तक देने के लिए अभी से जुट जाएं। जमीनी स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं रखें। कार्यकर्ता बिना अति उत्साह, अति आत्मविश्वास के काम करे।

PunjabKesari

भाजपा झूठा प्रचार करके सामाजिक माहौल खराब कर रही
अखिलेश यादव, शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहें थे। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठा प्रचार करके सामाजिक माहौल खराब करने का काम रही है। प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। भाजपा द्वारा सत्ता के दबाव से लोकतंत्र को प्रभावित किया जा रहा है। इस षड्यंत्र से समाजवादी कार्यकर्ताओं को सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि भाजपा साजिश और षडयंत्र करके समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश करती है। निर्दोष लोगों को फर्जी केसों में फंसाकर उन्हें परेशान कर रही है। एनसीआरबी के आंकड़ बता रहें हैं कि पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हो रही हैं।

PunjabKesari

2024 में डबल इंजन की दोनों सरकारें जाएंगी
सपा प्रमुख ने कहा, लोकसभा चुनाव 2024 में डबल इंजन की दोनों सरकारें जाएंगी। भाजपा सरकार प्रदेश में 80 की 80 सीटें हारेगी। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। सपा के पास जनता की ताकत है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के घर घर जाकर पार्टी की नीतियों की जानकारी देंगे और उनसे सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी. करेंगे। बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम शेरवानी, बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव और तमाम


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static