BJP सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल- 'राहुल गांधी को बताया पागल'

punjabkesari.in Thursday, Jan 21, 2021 - 12:55 PM (IST)

लखनऊ: अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 'पागल' बता दिया। उन्होंने कहा कि जिसे राजनीति की A,B,C,D,नहीं आती है। वे कृषि कानून के बारे में क्या बता सकते है। उन्होंने कहा ऐसे व्यक्ति के बारे में कुछ भी नहीं कह सकता हूं। सांसद ने कहा कि मोदी से बड़ा किसान भक्त इस देश में कोई नहीं हो सकता है।

बता दें कि साक्षी महाराज कन्नौज के छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के नगला डाढा गांव में शहीद हरिओम राजपूत की मूर्ति का अनावरण करने आए थे। साक्षी महाराज ने किसानों के हत में काम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। कहा कि मोदी से बड़ा किसानों का कोई भक्त नहीं हो सकता है। क्योंकि देश में सांसद निधि और विधायक निधि यहां तक प्रधान निधि भी थी, लेकिन किसानों के लिए कोई निधि नहीं थी। किसानों का सम्मान बढ़ाने का कार्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि को लागू किया।

गौरतलब है कि नए कृषि कानून को लेकर किसानों का आन्दोलन लगातार जारी है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने नए कानून को काला कानून बताया है। किसान नए कृषि कानून को वापस लेने के लिए आन्दोलनरत है। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि 26 जनवरी को दिल्ली में टैक्टर रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static