''हमें कोई जुदा नहीं कर सकता...'' एक-दूसरे के इश्क में पागल हुई दो युवतियां, घर से हुई फरार और फिर...
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 11:44 AM (IST)
फिरोजाबाद: फिरोजाबाद में एक प्रेम संबंध को लेकर सड़क पर हंगामा हो गया। यहां दो युवतियां एक-दूसरे से प्यार करने लगी और फिर दोनों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया। उनके परिवार ने इस बात का विरोध किया, दोनों ने बीच सड़क पर हंगामा कर दिया। अपने परिवार के विरोध के बावजूद साथ रहने की जिद पर अड़ गईं। दोनों के बीच बहस और रोना-धोना देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामला बढ़ते-बढ़ते थाने तक पहुंच गया।
पहले भी घर से भाग चुकी दोनों लड़कियां
जानकारी के अनुसार, थाना उत्तर क्षेत्र की रहने वाली करीब 18 साल की दो युवतियों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध है। परिजनों का कहना है कि तीन महीने पहले भी दोनों घर छोड़कर हरियाणा चली गई थीं। उस समय परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उन्हें ढूंढकर वापस घर पहुंचाया था। इसके बाद परिवार ने दोनों को अलग रखने की कोशिश की।फिरोजाबाद: फिरोजाबाद में एक प्रेम संबंध को लेकर सड़क पर हंगामा हो गया। यहां दो युवतियां एक-दूसरे से प्यार करने लगी और फिर दोनों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया।
फिर बनाई साथ भागने की योजना
बताया जा रहा है कि पिछली घटना के बाद एक युवती को रिश्तेदारी में भेज दिया गया था। दो दिन पहले ही वह वापस फिरोजाबाद लौटी। लौटते ही दोनों ने दोबारा साथ जाने की योजना बना ली। शुक्रवार सुबह जब वे घर से निकलीं तो परिवार को शक हुआ। परिजन उनके पीछे गए और थाना उत्तर क्षेत्र के पास उन्हें रोक लिया।
सड़क पर हुआ विवाद
परिवार ने दोनों को घर चलने के लिए समझाया, लेकिन वे साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। दोनों का कहना था कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहती हैं। बहस बढ़ने पर सड़क पर हंगामा हो गया और लोगों की भीड़ लग गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि परिवार बदनामी के डर से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है और दोनों पक्षों के बीच बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

