गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के लिए खास प्रबंध, सभी मीट की दुकानें बंद करने के आदेश

punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 12:03 PM (IST)

गाजियाबाद: सावन के इस पावन महीने में कावड़ यात्रा शुरु होने वाली है। हिन्दू धर्म में कांवड़ यात्रा की बहुत महानता है। कोविड की वजह से पिछले 2 वर्षों से भोलेनाथ के भक्त कावड़ यात्रा से दूर रहे है, लेकिन इस बार भोलेनाथ के भक्तों को कांवड़ यात्रा से दूर नहीं रहना पड़ेगा, क्योंकि इस महीने कावड़ यात्रा शुरु होने वाली है। वहीं यूपी के गाजियाबाद जिले में भी इस महीने कावड़ यात्रा का काफी उत्साह है। कांवड़ यात्रा के मार्ग में आने वाली सभी मीट की दुकान को बंद करने के आदेश दिए हैं। तो वहीं एक हफ्ते से सड़कों की सफाई के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है।

गाज़ियाबाद नगर निगम ने भी कांवड़ यात्रा के लिए कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कांवड़ यात्रा के लिए जिम्मेदारी संभाल ली है। कावड़ यात्रा मार्ग पर लाइट का भी इंतजाम कर दिया है। जिससे कांवड़ियों को अंधेरा का सामना न करना पड़े। वहीं सड़कों पर गड्ढों को भी भरने का काम किया जा रहा है। वहीं जिले के मुख्य मंदिरों के बाहर भी सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। मंदिर तक जाने वाले मार्ग को भी साफ किया जा रहा है।

नगर निगम के आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जिले में दो साल बाद कांवड़ यात्रा का आयोजन हो रहा है। जिस कारण से भक्तों में कांवड़ यात्रा को लेकर खूब उत्साह है। नगर निगम का प्रयास है कि कांवड़ियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। इसके लिए हमारी टीम लगातार काम कर रही है। सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। सड़क पर जहां-जहां गड्ढे बन गए हैं, उनको भी भरवाने का काम किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static