यूपी में STF मतलब 'स्पेशल ठाकुर फोर्स', अपराधी कोई भी उसे न्यायालय से सजा मिलनी चाहिए: अखिलेश यादव

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2024 - 07:56 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक निजी चैनल के इंटरव्यू में यूपी कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने सुलतानपुर लूट के आरोपी की एनकाउंटर में हुई मौत को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि पहले योगी सरकार अपनी STF को जान लें। उन्होंने कहा कि लोग तो यहां तक चर्चा कर रहे हैं STF का मतलब- स्पेशल ठाकुर फोर्स है। STF क्या दिखाना चाहती है?

यह सरकार भेदभाव कर रही है
कोई अपराधी है तो उसके लिए न्यायालय है। सजा न्यायालय से मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी मुख्यमंत्री कभी जेल में जाकर माफिया के साथ कॉफी चाय नहीं पी होगी और न ही कोई मुख्यमंत्री अपने मुकदमे वापस नहीं लिया होगा। यह सरकार भेदभाव कर रही है। उन्होंने माफिया और माफिया के सवाल भी सफाई दी अखिलेश ने कहा कि मठाधीश पर मेरा भाव गलत नहीं है।

"हारने वालों तो अब यही कहेंगे कि आरक्षण नहीं खत्म हो सकता
आरक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि "हारने वालों तो अब यही कहेंगे कि आरक्षण नहीं खत्म हो सकता। कई ऐसे डिपार्टमेंट है जिसमें हजारों लोगों की लैटरल एंट्री हुई है। वहां पीडीए कहा है सवाल है कि लैटरल एंट्री में क्या आरक्षण मिला है। अयोध्या-फैजाबाद की सीट भारतीय जनता पार्टी की नाकामी रही जिसकी वजह से वह हारे हैं। लोकसभा चुनाव पर अखिलेश ने पीडीए परिवार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- पीडीए केवल नारा नहीं था, बल्कि भावनाएं थीं। उन्होंने दावा किया अगर चुनाव आयोग का व्यवहार ठीक होता और भाजपा के लोग बेईमानी न करते तो गठबंधन यूपी में 50 से अधिक सीटें जीतता। रामपुर, बदायूं, कन्नौज में भाजपा के लोग सपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे थे। प्रशासन भी उनका सहयोग कर रहा था।

उन्होंने कहा कि अयोध्या जैसी पावन धरती पर जमीन को लेकर भ्रष्टाचार हो रहा होगा तो सोचिए और जिलों में क्या हो रहा होगा। उन्होंने कहा कि मैं "PDA परिवार का धन्यवाद देना चाहता हूं और समाजवादियों का यह भावना से जुड़ा नारा बनकर इस चुनाव में उभरा है। जिससे जनता ने समाजवादी पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static