पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने जाम किया राजमार्ग, प्राचार्य पर शौचालय साफ करवाने का लगाया आरोप

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2019 - 05:23 PM (IST)

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थित पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने प्राचार्य पर शौचालय साफ करवाने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।

सहारनपुर के देहात पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने बताया कि गागलहेडी में स्थित सावित्री बाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं ने शनिवार को मुख्य मार्ग पर आकर मानव श्रृंखला बनाते हुए सहारनपुर देहरादून राजमार्ग पर जाम लगा दिया। छात्राओं का आरोप है कि पॉलीटेक्निक की प्राचार्य छात्राओं से कॉलेज में सफाई कराती है और टॉयलेट भी साफ करवाती है। जिसके चलते उनके विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।
PunjabKesari
पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर जाम लगने के बाद दूर-दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंचे और छात्राओं से कहा कि उनकी मांग पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी की तरफ से मिले आश्वासन के बाद छात्राओं ने रास्ते का जाम खोला और यातायात सामान्य हो सका।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Related News

static