बदली बदली नजर आ रही सुभासपा, मुस्लिमों को रिझाने के लिए अब मुगल शासकों को अक्रांता नहीं कहेगी पार्टी

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2023 - 12:40 PM (IST)

गाजीपुर (अनिल कुमार) : पिछले 6 सालों से प्रदेश की राजनीति Politics में बढ़ते दखल interference के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी Suheldev Bharatiya Samaj Party अब अपनी पार्टी की विचारधारा को मुस्लिम समाज Muslim Brotherhood तक पहुंचाने के लिए नए तरीके अपनाती दिख रही है। हमेशा से मुगल शासकों को अपने निशाने पर रखने वाली सुभासपा अपने मंचों से अब उनको आताताई, अक्रांता, आक्रमणकर्ता aggressor जैसे शब्दों से संबोधित करने वाली पार्टी अब परहेज करेगी। इसका ताजा उदाहरण शनिवार को देखने के लिए मिला जब गाजीपुर के जमानिया से विधायक बेदी राम ने एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के द्वारा मुगल शासकों को आक्रांता या आताताई बताने पर न उन्हें सिर्फ रोका बल्कि दोबारा ऐसे शब्दों का प्रयोग करने से परहेज करने को भी कहा है।  

PunjabKesari

जखनिया विधायक ने रोका
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भी अब अन्य पार्टियों की तरह मुस्लिमों को रिझाने to woo का काम शुरू कर दिया है। जिसका नजारा शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में देखने को मिला। जब पार्टी के जखनियां से  विधायक बेदी राम ने मंच से कार्यकर्ताओं के द्वारा मुस्लिम शासकों को बार बार भारत को लूटने व आक्रमण करने वाला बताए जाने पर रोका। इतना ही नहीं बेदी राम ने खुद मंच को संभाला और कहां की मुगल शासकों को आक्रांता या आता ताई न कहा जाए। उन्होंने कहा कि यह सुभासपा सभी जाती व धर्म के लोगों की पार्टी है। इसलिए मुगल शासक शब्द का इस्तेमाल मत कीजिए।

PunjabKesari

मुसलमानों को जोड़ना चाहती है पार्टी
आपको बताते चलें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जो है। वो मुख्य: पूर्वांचल के राजभर समाज के लोगों की पार्टी मानी जाती है। जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अब तक राजभरों को एकजुट करने का प्रयास करते रहे है। वहीं अब अपने पार्टी को विकराल रूप देने के लिए  उन्होंने राजभरों के साथ मुस्लिमों को जोड़ने का भी प्रयास शुरु कर किया है। जिसके तहत ये बदलाव देखने को मिल रहे है। अब देखना यह है कि क्या ऐसा करके ओमप्रकाश राजभर पूर्वांचल में सपा बसपा का खेल बिगाड़ देते है। यहां भी उन्हें खाली हाथ रहना पड़ेगा।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static