साढ़े 11 हजार लाख से बदलेगी सुल्तानपुर की सूरत

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 05:36 PM (IST)

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को यहां 11 हजार 575 लाख रुपये लागत की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोडर् परीक्षा में टॉप 20 की सूची वाले मेधावियों के स्कूलों को मुख्य मार्गो से जोड़ा जाएगा। इसी तरह से प्रदेश के हर जिले में 14 किलोमीटर सड़क सिंगल यूज प्लास्टिक से बनाने की शुरूआत की गई है। हाईवे से पांच किमी के अंदर आने वाले सभी आबादी के गांवों को भी मुख्य मार्ग से जोड़ने का कार्य किया है।        

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सुल्तानपुर शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़ी तीन प्रमुख सड़कों के अलावा जिन ग्रामीण सड़कों की 25 सालों से रिपेयरिंग नहीं हुई थी, उनको चिह्नित करके गड्ढा मुक्ति का आंदोलन भी चलाया गया। इस मौके पर श्री मौर्य ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद मेनका गांधी के साथ मिलकर 4891.62 लाख रुपए लागत की 25 परियोजनाओं का लोकार्पण किया और 6684.23 लाख रुपए की दस परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। जिले को कुल 11575.85 लाख रुपए की 35 परियोजनाओं की सौगात मिली है।       

उप मुख्यमंत्री सुल्तानपुर में निर्धारित कार्यक्रम के तहत लखनऊ से हेलीकाप्टर से सुल्तानपुर पुलिस लाइन में बनाए गए हेलीपैड पर उतरे जहां से वह शहर के अफीम कोठी के पास भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव और हथिया नाला स्थित भाजपा नेता ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी के घर गए। वहां पाटर्ी कार्यकर्ताओं के साथ परिवार के लोगों ने मौर्य का स्वागत किया।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static