अमेठी में योगी बोले- गौ माता को कटने नहीं देंगे, अवैध बूचड़खाने को चलने नहीं देंगे

punjabkesari.in Wednesday, Feb 23, 2022 - 01:09 PM (IST)

अमेठी: उत्तर प्रदेश के पांचवें चरण का चुनाव प्रचार अभियान अपने चरम पर है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेठी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। योगी ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा साप का हाथ आतंकियों का साथ है।  हम गौ माता को कटने नहीं देंगे, अवैध बूचड़खाने को चलने नहीं देंगे।  उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा 2017 से पहले तिलहाई में मेडिकल कॉलेज बन सकता है। लेकिन उनके पास कोई एजेंडा नहीं था। योगी ने कहा समाजवादी पार्टी के मुखिया आतंकियों को हुई मौत की सजा पर चुप क्यों है। आजमगढ़ के 7 लोगों पर अब तक क्यों चुप है प्रदेश की जनता उन से जवाब मांग रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में लोगों के साथ भेदभाव होता था। ईद मुहर्रम पर बिजली मिलती थी। लेकिन होली दिवाली पर लोगों को  बिजली नहीं मिलती थी। होली दिवाली पर प्रदेश में कर्फ्यू लग जाता था। योगी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सपा को सत्ता लाने का मतलब आतंकियों का समर्थन करना जैसा है। बेसहारा गोवंशों के लिए गौशाला का प्रबंध किया गया है। अवैध बूचड़खाने को बंद कराया गया है। गौ माता को हम काटने नहीं देंगे।  उन्होंने कहा कि अहमदाबाद बम धमाके मामले में शामिल लोगों के तार सपा से जुड़े है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने खेलों के विकास के लिए कई कदम उठाए हैं। जनपद प्रतापगढ़ के नजियापुर में बना मिनी स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद की तरफ आकर्षित कर रहा है।

 

योगी ने कहा नए भारत का यह नया उत्तर प्रदेश है। खेल प्रतिभाओं के संवर्धन हेतु डबल इंजन की भाजपा सरकार सतत क्रियाशील है। प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र में ₹19.16 करोड़ की लागत से 02 रनिंग ट्रैक व 03 मल्टीपरपज हॉल का निर्माण, खिलाड़ियों को अभ्यास व क्षेत्रवासियों को अन्य आयोजनों हेतु सुविधा प्रदान करेगा। भाजपा सरकार द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र में ₹28.18 करोड़ की लागत से 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण सुनिश्चित किया गया है। जन आकांक्षाओं के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण डबल इंजन भाजपा सरकार की पहचान है। जनसेवा के पथ पर चलकर बुनियादी सुविधाओं का विकास हमारी सरकार का लक्ष्य है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static