प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरूण का निधन, CM योगी ने दी भावभीन श्रद्धाजंलि दी

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2020 - 12:45 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरूण का रविवार को निधन हो गया। वह 62 साल की थी। कानपुर में घाटमपुर की विधायक श्रीमती वरूण को कोरोना संक्रमण के कारण पिछली 18 जुलाई को SPGI लखनऊ भर्ती कराया गया था।

बता दें कि  संजय गांधी स्नानाकोत्तर आर्युविज्ञान संस्थान SPGI के एपेक्स ट्रामा सेंटर में उनाका इलाज चल रहा था। आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। फिलहाल अभी उनकी मृत्यु कैसे हुई इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। श्रीमती वरूण 11वीं और 12वीं लोकसभा में कानपुर की सांसद रह चुकी है। कबीना मंत्री के निधन से व्यथित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपना अयोध्या दौरा निरस्त कर दिया है।
PunjabKesari
उन्होंने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये ट्वीट किया उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है। प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।'' सूत्रों ने बताया कि श्रीमती वरूण कानपुर के बरर क्षेत्र की निवासी थी। उनका अंतिम संस्कार कानपुर में कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया जायेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static