बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर एटा की किशोरी से दरिंदगी; अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Friday, Mar 28, 2025 - 02:55 PM (IST)

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर सिटी रेलवे स्टेशन पर एटा की एक किशोरी से दरिंदगी की गई है। जानकारी होने पर जीआरपी ने उसे गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उसे निजी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस को सूचना दी गई और मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। 

पूर्णागिरि से लौट रही थी किशोरी 
जानकारी के अनुसार, एटा की 14 साल की किशोरी अपने परिवार के साथ पूर्णागिरि से लौट रही थी। बरेली सिटी रेल्वे स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो उसके पिता कुछ सामान लेने के लिए नीचे उतरे। फिर ट्रेन चलने लगी और चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया। ये देखकर किशोरी भी ट्रेन से कूद गई और प्लेटफॉर्म से आगे आउटर पर गिरी। यहां पर कुछ दरिंदों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। 

अस्पताल में भर्ती किशोरी 
किशोरी अभी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए है। किशोरी ने पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी है। बरेली सिटी स्टेशन के आरपीएफ स्टाफ के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे एक किशोरी बदहवास अवस्था में उनके पास आई और बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। आरपीएफ की सूचना पर जीआरपी की टीम किशोरी को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंची। एसपी जीआरपी भी मुरादाबाद से बरेली आ गए। तब तक किशोरी के पिता भी अस्पताल पहुंच गए। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस और जीआरपी की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static