मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं तेज प्रताप यादव

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 09:00 AM (IST)

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी की लोकसभा सीट खाली हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी मैनपुरी लोकसभा सीट से तेज प्रताप यादव को मैदान में उतार सकती है। बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव पहले भी मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक मिल रही खबर के अनुसार सपा में तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाने को लेकर सहमति देखने को मिल रही है।

जानकारी मुताबिक मुलायम सिंह यादव का पिछले महीने लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद सपा की नजर इस सीट को बचाने पर टिकी हुई है, जबकि दूसरी तरफ भाजपा सपा का गढ़ रहे मैनपुरी पर अपनी जीत दर्ज करना चाहती है। लेकिन अब एेसा भी कहा जा रहा कि अपनी इस सीट को बचाने के लिए सपा 2024 के लोकसभा चुनाव  को देखते हुए किसी बड़े नामी उम्मीदवार पर दांव नहीं लगाना चाहती। अगर समाजवादी पार्टी द्वारा इस सीट पर परिवार के किसी सदस्य को उतारा गया तो भाजपा को भी किसी कद्दावर नेता को ही मैदान में उतारना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर 6 महीने के अंदर ही उपचुनाव होंगे। समाजवादी पार्टी का मजबूत किला माने जाने वाले मैनपुरी लोकसभा सीट को बचाए रखना अखिलेश यादव के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। फिलहाल समाजवादी पार्टी इस सीट से परिवार के ही किसी सदस्य को मैदान में उतारने के पक्ष में नजर आ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static