मार डाला-मार डाला'' चिल्लाई मां, लिफ्ट में कैद हुई धक्का-मुक्की; क्या गेम की आड़ में छिपाई जा रही है 3 बहनों की मौत की खौफनाक हकीकत?

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 08:26 AM (IST)

Ghaziabad News: गाजियाबाद की 'भारत सिटी' सोसाइटी में तीन सगी बहनों की संदिग्ध मौत का मामला अब एक ऐसी पहेली बन गया है, जिसकी हर कड़ी पुलिस को उलझा रही है। एक तरफ पिता इसे 'कोरियन गेम' का चक्कर बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ सोसाइटी के लोगों ने कुछ ऐसा देखा है जो कहानी को बिल्कुल बदल देता है।

फ्लैट के अंदर क्या हो रहा था?
सोसाइटी के अध्यक्ष जय ठाकुर ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने बताया कि जिस वक्त बच्चियों के शव जमीन पर पड़े थे, ठीक उसी समय ऊपर फ्लैट में पिता (चेतन) और उसकी पत्नियों के बीच जमकर मारपीट और धक्का-मुक्की हो रही थी। सवाल यह उठता है कि क्या बेटियों की मौत के वक्त घर में कोई बड़ा विवाद चल रहा था?

मां की चीख और वो रहस्यमयी 'कोरियन' शब्द
घटना के बाद जब बच्चियों की मां नीचे पहुंची, तो वह बदहवास होकर चिल्ला रही थी—"मार डाला, मुझे मार डाला!" चश्मदीदों के मुताबिक, एक महिला सबसे छोटी बच्ची के पास बैठकर जोर-जोर से 'कोरियन-कोरियन' चिल्ला रही थी। यह विलाप था या किसी सच को छिपाने की कोशिश, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

CCTV में कैद हुई हाथापाई
मामले में सबसे बड़ा सबूत लिफ्ट का सीसीटीवी फुटेज बताया जा रहा है। सोसाइटी पदाधिकारियों का कहना है कि जब परिवार के सदस्य शवों को ढकने के लिए चादर लेने ऊपर गए, तब लिफ्ट के अंदर भी उनके बीच बहस और हाथापाई हुई। यह पूरा वीडियो अब पुलिस के कब्जे में है।

मोबाइल फोन का गायब होना और 'गेम' का एंगल
जांच अब तीन मोबाइल फोन के इर्द-गिर्द घूम रही है। पिता चेतन का कहना है कि उनकी बेटियां (अलीजा, सिंडी और मारिया—बदले हुए नाम) एक खतरनाक कोरियन ऑनलाइन गेम की गिरफ्त में थीं और उसी का टास्क पूरा करने के लिए उन्होंने जान दी। लेकिन पुलिस इस थ्योरी पर पूरी तरह यकीन नहीं कर रही है। पुलिस उन दो फोन की तलाश कर रही है जिन्हें घटना से पहले ही बेच दिया गया था।

क्या है असली सच?
बच्चियों की नानी ने पिता के 'गेम वाले दावे' पर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब सारा दारोमदार फॉरेंसिक रिपोर्ट और उस सुसाइड नोट पर है, जिसकी हैंडराइटिंग का मिलान किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static