सिपाही का फंदे से लटका मिला शव, कमरे में नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 07:19 PM (IST)

सहारनपुर: जिले के बिहारीगढ थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक सिपाही का फंदे से लटका हुआ शव उसके आवास में मिला। सिपाही पिछले 11 महीने से इस थाने में आरक्षी पद पर कार्यरत था। थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि आज आरक्षी काशीराम (28) जब ड्यूटी पर नही पहुंचे तो उन्हें कॉल की गयी लेकिन कोई उत्तर नही मिला। 

शर्मा के अनुसार थाने से एक सिपाही को जब काशीराम के सरकारी आवास पर भेजा गया तो वहां उनका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि काशीराम मूलरूप से कासगंज का रहने वाले थे तथा उनकी मृत्यु की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। शर्मा ने कहा कि परिजन कासगंज से बिहारीगढ के लिये रवाना हो गये हैं तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें:- पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाला कातिल गिरफ्तार; पुलिस ने सरेबाजार दबोचा

मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े किसान सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी प्रदीप धीमान को पुलिस ने गुरुवार को नाटकीय घेराबंदी के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय वह पुलिस टीम पर तमंचा ताने बैठा था।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static