UP Crime News: पंखे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, पति-ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज
punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 01:24 PM (IST)
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थाने के नगला खपेड़ गांव में बृहस्पतिवार शाम 25 वर्षीय एक महिला का शव घर में छत से लटका मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान रितु (25) के रूप में हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (जानसठ) रूपाली राव ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने मरने वाली महिला के परिजनों की शिकायत पर पति विनीत और ससुर बिट्टू समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता संजय द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी रितु की शादी तीन जुलाई, 2025 को विनीत से हुई थी और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करते थे। शिकायत में लगाये गये आरोप में कहा गया है कि बाद में, उसके ससुराल वालों ने घर में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को छत से लटका दिया ताकि यह लगे कि उसने आत्महत्या की है।
यह भी पढ़ें : छुट्टी पर आए जांबाज फौजी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, घर की छत पर इस हाल में मिला शव, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
बस्ती (विवेक श्रीवास्तव) : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से दिल को झकझोर देने वाली ऐसी खबर सामने आई है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सरहदों पर दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाला एक जांबाज सिपाही अपने ही घर की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के भनखरपुर गांव में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब ग्रामीणों को पता चला कि उनके गांव का लाल, लांस नायक शरद उपाध्याय अब इस दुनिया में नहीं रहा .... पढ़ें पूरी खबर ....

