एक दिन पहले गायब हुई महिला का खेत में मिला शव, परिजनों सहित क्षेत्र में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, May 07, 2022 - 01:28 PM (IST)

बाराबंकी: जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र में एक दिन पहले घर से लापता हुई महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर खेत में शव पड़ा मिला है। महिला का खेत में शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि महिला के शव पर कोई गहरे चोट के निशान नहीं है। पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था महिला के मायके वालों की दी जाने वाली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
PunjabKesari
पूरा मामला बाराबंकी जिले की देवा कोतवाली क्षेत्र के देव गांव का है। यहां कल अचानक घर से लापता हुई एक 45 वर्षीय विवाहिता महिला केतकी का शव गांव के बाहर मेंथा आयल के खेत में पड़ा मिला। गांव वालों ने खेत में महिला का शव देख इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दिए। सूचना मिलते ही स्थानीय देवा पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं महिला का शव खेत में होने की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पुणेन्द्र सिंह व सीओ अतिश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं।
PunjabKesari
विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक पुणेन्द्र सिंह ने बताया है कि देवा कोतवाली क्षेत्र के देवगांव में राजेश की पत्नी केतकी का शव उसके ही मेंथा के खेत में मिला है। महिला के शरीर पर कोई गहरी चोट के निशान नहीं है। मायके पक्ष वालों का कहना है कि पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके चलते वह कई बार घर से चली गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि महिला के पति राजेश ने बताया है कि उसकी बीवी कल घर से लापता थी। उसको कई जगह ढूंढा पर वह नहीं मिली। पति ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा गया है। मायके वालों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static