दूल्हे के अरमानों पर फिर गया पानी, सुहागरात से पहले दुल्हन के कारनामे से उड़े सबके होश, अब पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रहे
punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2025 - 06:27 PM (IST)

कन्नौज : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नई नवेली लुटेरी दुल्हन सुहागरात से पहले घर के जेवरात लेकर फरार हो गई। साथ ही लुटेरी दुल्हन की मौसी भी मौके से भाग निकली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब दूल्हा पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रहा है।
तफ्सील से जानें पूरा मामला
पूरा मामला गुरसहायगंज थाना क्षेत्र का है। यहां के हनुमंत खेड़ा गांव निवासी गोविंद उर्फ नीलू की शादी हरदोई निवासी पूजा के साथ हुई थी। दोनों ने सात फेरे लेकर जिंदगी भर साथ रहने की कसमें खाई थीं। लेकिन सात जनम तो दूर दोनों सात दिन भी साथ नहीं रह पाए। रात को दुल्हन ने पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिला दिया। फिर जेवरात लेकर मौके से फरार हो गई। साथ ही उसकी मौसी गुड़िया भी मौके से भाग निकली। परिजनों ने बताया कि रात करीब 11:00 बजे पूजा ने पूरे परिवार के लिए खाना बनाया और खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद गोविंद सहित परिवार के सभी लोग बेहोश हो गए। जब सुबह नींद खुली तो पूरे परिवार के होश उड़ गए। परिजनों ने ग्रामीणों संग मिलकर पूजा व उसकी मौसी को काफी खोजा, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला।
कुछ देर बाद ग्रामीणों ने पूजा की मौसी को गांव से 2 किलोमीटर दूर सड़क के किनारे खेत में पड़ा हुआ। नशे की हालत में पूजा की मौसी को ग्रामीण पकड़ कर अपने साथ ले आए। घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचते ही पूजा भी कहीं से आ गई। फिर पुलिस दोनों को अपने साथ कोतवाली लेकर चली गई। पीड़ितों ने बताया उनकी करीब दो लाख की नगदी चोरी हो गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।