हाथों पर मेहंदी लगाकर दुल्हन करती रही इंतजार, शादी के चंद घंटे पहले दूल्हा हो गया फरार

punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2023 - 11:30 AM (IST)

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक दूल्हा शादी के कुछ घंटों पहले लापता हो गया। उधर दुल्हन उसका इंतजार कर रही थी। जब दूल्हे के लापता होने की जानकारी हुई तो दुल्हन के परिवार में हड़कंप मच गया। दुल्हन के परिजन दूल्हे के घर पहुंच गए। जहां उन्होंने दूल्हे के परिवार से बात की। दोनों पक्षों के बीच इस मामले को लेकर काफी समय तक बहस हुई, लेकिन देर शाम समझौता हो गया। इस मामले में दुल्हन के परिवार ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को दिया खास मंत्र, बोले- गांव-गांव जाकर सेवा करें और समाज के वंचित वर्ग को गले लगाएं

बता दें कि यह पूरा मामला बुलंदशहर नगर कोतवाली इलाके का है। जहां के निवासी युवक के साथ अलीगढ़ निवासी एक युवती की शादी तय हुई थी। बीते शुक्रवार को नगर के एक मैरिज होम में शादी होना तय था। दुल्हन पक्ष की ओर से शादी की सभी तैयारियां कर ली गई थी। लेकिन, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दूल्हा घर से शादी के मेकअप के लिए निकला था और वापस नहीं लौटा। दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे का बहुत इंतजार किया। मगर जब बारात नहीं पहुंची तो दोपहर करीब 1 बजे तक दुल्हन पक्ष भी बुलंदशहर आ पहुंचा। उनके साथ उनके रिश्तेदार व परिचित भी शामिल थे। सभी ने मिल कर दूल्हे की तलाश की।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः Varanasi News: मॉर्निंग वॉक पर निकला शख्स, अचानक गिरा और फिर दर्दनाक मौत

पुलिस को नहीं दी गई कोई तहरीर
परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, उन्हें उम्मीद थी कि दूल्हा जल्द ही वापस आ जाएगा। देर शाम 6 बजे तक भी दूल्हे का कोई सुराग न लगने पर शादी समारोह को कैंसिल कर दिया गया है। चर्चा है कि दोनों पक्षों के बीच देर शाम समझौता हो गया है और दुल्हन पक्ष को शादी के लिए सभी इंतजाम  का खर्चा दे दिया गया। हालांकि, इस बाबत अधिकारी कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। इस मामले में दुल्हन पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर ही कोई कार्रवाई की जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

Recommended News

static