केंद्र ने 12 राज्यों को दी बड़ी राहत, SIR प्रक्रिया की नई डेडलाइन जारी
punjabkesari.in Sunday, Nov 30, 2025 - 12:46 PM (IST)
लखनऊ: केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण प्रक्रिया में हो रही देरी को देखते हुए बड़ा कदम उठाते हुए SIR (State Identification Report) की समय सीमा बढ़ा दी है। अब सभी 12 राज्यों को अपने लंबित कार्य पूरे करने के लिए 7 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, संबंधित मंत्रालय और निर्वाचन आयोग (ECI) ने राज्यों को नई डेडलाइन के निर्देश भेज दिए हैं। पहले निर्धारित समय पर कार्य पूरा न होने के बाद, कई राज्यों ने अतिरिक्त समय की मांग भी रखी थी।
बढ़ी हुई समय सीमा से उम्मीद है कि सभी राज्य संतोषजनक ढंग से प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। केंद्र का यह फैसला प्रशासनिक देरी और तकनीकी कठिनाइयों को ध्यान में रखकर लिया गया है। ECI ने भी पुष्टि की है कि SIR की डेडलाइन एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दी गई है, और नई तिथि सभी राज्यों को आधिकारिक रूप से भेज दी गई है।
मसौदा मतदाता सूची अब नौ दिसंबर के स्थान पर 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची सात फरवरी के स्थान पर 14 फरवरी, 2026 को जारी की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की घोषणा 27 अक्टूबर को की थी।

