पीलीभीत में CM योगी के पीछे खड़ा कमांडो बेहोश होकर गिरा, मंच पर खड़े दूसरे कमांडो ने संभाला

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2024 - 07:37 PM (IST)

पीलीभीत: प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में जनता को संबोधन करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के पीलीभीत जिले में पहुंचे थे। इस दौरान सीएम योगी मंच पर भाषण दे रहे थे तभी अचानक से सुरक्षा में पीछे खड़ा कमांडो बेहोश होकर गिर पड़ा। पास खड़े दूसरे कमांडो ने किसी तरह संभाला। उसे रिप्लेस कर दूसरे कमांडो को ड्यूटी पर लगाया गया।

इस दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही भ्रष्टाचारियों और माफिया तत्वों को जेल में डाल सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘भ्रष्टाचारियों और माफिया की जगह जेल में होनी चाहिए। यह तय करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की सरकार चाहिए। यह कार्य भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में ही हो सकता है।''
PunjabKesari
आज दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है: सीएम
योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के समर्थन में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश का अगला लोकसभा चुनाव ‘भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस' पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि, ‘‘वर्ष 2014 के पहले देश में अविश्वास और अराजकता थी। आम जनमानस में सरकार, सत्ता और राजनीतिज्ञों के प्रति विश्वास नहीं रह गया था। ऐसे में दुनिया ने भारतवासियों को सम्मान देना बंद कर दिया था। वह एक दौर था, जब अन्नदाता किसान आत्महत्या कर रहे थे। युवा पलायन को मजबूर थे, देश में उग्रवाद और नक्सलवाद हावी था। वहीं 2014 के बाद (केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने पर) देश की तस्वीर बदल गयी।'' उन्होंने दावा किया कि आज दुनिया नए भारत का दर्शन कर रही है। इसमें सुरक्षा, समृद्धि, नौजवान को रोजगाार और आमजन को आस्था की गारंटी मिल रही है। आज दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है।
PunjabKesari
'नौजवान अब पलायन नहीं करता है बल्कि खुद का स्टार्टअप स्थापित कर रहा है'
मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि देश और प्रदेश का नौजवान अब पलायन नहीं करता है बल्कि खुद का स्टार्टअप स्थापित कर रहा है। बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं, बल्कि फाइटर प्लेन पायलट बनकर भारत की सुरक्षा का सिंहनाद कर रही हैं। देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं, कश्मीर में आतंकवाद, पूर्वोत्तर के राज्यों का उग्रवाद और नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी-माफिया पस्त और बेटी-व्यापारी सुरक्षित हैं। प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है। प्रदेश में कर्फ्यू पर पूरी तरह से लगाम लगी है, लेकिन कांवड़ यात्रा धूमधाम से निकल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Recommended News

Related News

static