UGC विरोध के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की हुई बड़ी फजीहत, सवर्ण छात्रों के सवालों का नहीं दे पाए जबाव !
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 08:28 PM (IST)
यूपी डेस्क: रीवा में यूजीसी के विरोध ने शुक्रवार को उस वक्त सियासी रंग ले लिया, जब मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदर्शन के बीच फंसते नजर आए। श्रवण समाज के विरोध प्रदर्शन के दौरान यूजीसी को लेकर पूछे गए सीधे सवालों पर जीतू पटवारी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी और तनाव का माहौल बन गया।
दरअसल, यूजीसी के विरोध में श्रवण समाज द्वारा रीवा बंद का आवाहन किया गया था, जिसका असर पूरे शहर में देखने को मिला। बाजार बंद रहे और सड़कों पर प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी रही। इसी दौरान रीवा पहुंचे जीतू पटवारी अचानक श्रवण समाज के प्रदर्शनकारियों के घेरे में आ गए। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी को लेकर कांग्रेस का रुख स्पष्ट करने की मांग की। जवाब गोलमोल होने पर स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभाला, लेकिन यह घटना यूजीसी मुद्दे पर सियासी असमंजस को उजागर करती नजर आई।

