अकेली आई लड़की, एक साथ पहुंचे Monday to Saturday वाले प्रेमी, Sunday को करती थी आराम ; फिर जो हुआ .....
punjabkesari.in Monday, Apr 21, 2025 - 06:40 PM (IST)

लखनऊ : सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता रहता है जोकि सुर्खियों में छा जाता है। कभी किसी डांस का वीडियो तो कभी मीम का, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने एक लड़की का पर्दा फाश कर दिया।
लड़की के मोबाइल से सभी लड़के एक-दूसरे के संपर्क में आए
दरअसल, वीडियो में दिख रही लड़की एक या दो नहीं बल्कि छह लड़कों के जीवन के साथ खेल रही थी। सभी को वो सच्चा प्यार करने का झांसा देती थी। इन्हीं मीठी-मीठी बातों में फंसा कर उन्हें पटाया हुआ था। काफी समय तक उसने अकेले ही छह लड़कों को हैंडल किया। लेकिन कुछ समय बाद लड़कों को शक होने लगा। लड़की के मोबाइल के माध्यम से सभी लड़के एक-एक कर एक-दूसरे के संपर्क में आ गए और लड़की का भांडा फूट गया।
सभी छह प्रेमियों ने लड़की को रेस्त्रां में दिया सरप्राइज
फिर सभी छह प्रेमियों ने मिलकर प्लान बनाया और लड़की को सरप्राइज देने के लिए एक रेस्त्रां में बुलाया। जहां सभी लड़के उसके सामने आ गए। एक साथ अपने सारे प्रेमियों को देखकर लड़की भौंचक्का रह गई। बस फिर क्या था, लड़की अपना मुंह छिपाने लगी।
सोशल मीडिया पर जमकर मिली लताड़
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि ये लड़की वाकई टैलेंटेड थी, तभी तो एक साथ छह को घूमा रही थी। वहीं मजे लेते हुए कुछ ने कमेंट में लिखा कि वो इस लड़की के सातवें प्रेमी हैं। वहीं कुछ ने इसे देश की इंडिपेंडेंट लड़की बताया।