संविधान की धज्जियां उड़ा रही बीजेपी, DM का राज लाना चाहती है सरकार: इमरान मसूद

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2024 - 03:09 PM (IST)

सहारनपुर: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। मसूद ने कहा कि सरकार कानून से डीएम का राज लाना चाहती है। संविधान की धज्जियां उड़ा है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर जनपद में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। एक हफ्ते के भीतर कुल मामलों में से दुष्कर्म के आधे से ज्यादा घटनाएं होने पर सांसद और कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने गुरुवार को गहरा रोष जताया।

मसूद ने कहा कि दुष्कर्म की दो वारदात देवबंद कोतवाली के तहत हुई है, जबकि बेहट, गंगोह और थाना फतेहपुर क्षेत्र में भी युवतियों और किशोरियों के साथ दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के मामले समाज की वेदना को झकझोर देने के लिए काफी हैं। हम किस मुंह से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और सामाजिक स्थिति पर बात करें।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश का यही हाल है। प्रदेश सरकार और भाजपा ने फैजाबाद जिले में हुए दुष्कर्म के एक मामले को सियासी रंग देते हुए जबरदस्त हल्ला मचाया है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उनके अपने संसदीय क्षेत्र सहारनपुर कोई दिन ऐसा नहीं जाता है जब दुष्कर्म की घटना सामने न आती हो। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static